Joharlive Team
रांची। राज्य के प्रभारी डीजीपी एमवी राव ने वांछित हार्डकोर उग्रवादियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। उन्हें किसी भी हाल में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने या फिर मार गिराने का ठाना है। राज्यभर में सक्रिय वांछित हार्डकोर उग्रवादियों की तस्वीर सहित इनाम राशि की दूसरी सूची जारी हुई है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आज यह सूची जारी की है। कुल 12 उग्रवादियों की सूची जारी हुई है। इसमें 1 करोड़ के इनामी उग्रवादी मिसिर बेसरा से लेकर 10 लाख का महाराज प्रामाणिक तक शामिल है। पुलिस मुख्यालय ने इन उग्रवादियों और उनके संपत्ति की सूचना देने वालो को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है। आज की सूची के सबसे पहले 1करोड़ के इनामी उग्रवादी मिसिर बेसरा, दूसरे में प्रशांत बोस और तीसरे में अनल दा का नाम शामिल है।
![](https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2020/12/IMG-20201210-WA0072-788x1024.jpg)
![](https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2020/12/IMG-20201210-WA0072-788x1024.jpg)
डीआईजी से लेकर स्थानीय थाने को दे सकते है सूचना
पुलिस मुख्यालय ने जिन 12 हार्डकोर उग्रवादियों की सूची जारी की है। उनके बारे में सूचना देने के लिए डीआईजी से लेकर स्थानीय थाने का भी नंबर जारी किया है। इनके एवं इनकी संम्पति के बारे में किसी तरह की सूचना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस को अथवा डीआईजी को 9431706118 पर, डीआईजी कोल्हान को 9431706135 पर, एसएसपी जमशेदपुर को 9431706480 पर, एसएसपी रांची को 9431706136 पर, एसपी खूंटी को 9431706116 पर, एसपी सरायकेला-खरसावां को 9431706529 तथा एसपी चाईबासा को 9431706451 पर सूचित करे। सूचना देने वाले को उग्रवादियों के नाम के सामने अंकित राशि से पुरस्कृत किया जायगा तथा उनकी पहचान भी गोपनीय रखी जायगी।
![](https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2020/12/IMG-20201210-WA0071-788x1024.jpg)
![](https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2020/12/IMG-20201210-WA0071-788x1024.jpg)
इन-इन हार्डकोर उग्रवादियों की सूची हुई है जारी
- मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल जी उर्फ सागर, पिता-दर्पण भास्कर, सा0-मदनडीह, थाना- पीरटाँड, जिला -गिरिडीह।
ईनाम की राशि-1,00,00,000/(एक करोड़ रूपये मात्र) - प्रशांत बोस उर्फ किसन दा उर्फ मनीष उर्फ बुढ़ा, पिता-ज्योतिन्द्र नाथ सन्ययाल ग्राम-जादवपुर, जिला-24 परगना, पश्चिम बंगाल।
ईनाम की राशि- 1,00,00,000/(एक करोड़ रूपये मात्र) - अनल दा उर्फ तुफान उर्फ पतिराम मॉझी उर्फ पतिराम मरांड़ी उर्फ रमेश, पिता-टोटो मरांड़ी उर्फ तारू मॉझी, ग्राम-झरहा बालेथान, थाना-पीरटाँड, जिला-गिरिड़ीह।
ईनाम की राशि- 1,00,00,000/(एक करोड़ रूपये मात्र) - असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर, पिता-कार्तिक मंडल, ग्रा0 -उत्तर फुलचक, थाना -चंदकोणा, जिला – पश्चिम मिदनापुर, पश्चिम बंगाल, ईनाम की राशि 1,00,00,000/(एक करोड़ रु० मात्र)*
- चमन उर्फ लम्बु उर्फ करमचन्द हाँसदा, पिता-मरांग दा, ग्राम – बेलाटाँड (जोनराबेडा) ,थाना -पीरटाँड, जिला -गिरिडीह।
ईनाम की राशि- 25,00,000/(पच्चीस लाख रूपये मात्र) - लालचन्द हेम्ब्रम उर्फ अनमोल दा, पिता-धानु हेम्ब्रम, ग्राम-बंशी टोला, थाना-नवाडीह, जिला-बोकारो।
ईनाम की राशि- 25,00,000/(पच्चीस लाख रूपये मात्र) - मोछू उर्फ मेहनत उर्फ विभीषण उर्फ कुम्बा मुर्मू, पिता-बैजन मुर्मू, ग्राम-घोड़ाबंधा, थाना-बरवाअडड्ा, जिला-धनबाद।
ईनाम की राशि- 25,00,000/(पच्चीस लाख रूपये मात्र) - अजय उर्फ अजय महतो उर्फ टाईगर उर्फ बासुदेव, पिता-चान्दो महतो उर्फ प्रेमचन्द्र महतो, ग्राम-नवाडीह, थाना-पीरटाँड़, जिला-गिरिडीह।
ईनाम की राशि- 25,00,000/(पच्चीस लाख रूपये मात्र) - अमित मुंडा उर्फ सुखलाल मुंडा उर्फ चुका मुंडा, पिता-सुखराम मुंडा, सा0-तमराना, थाना-तमाड़, जिला-राँची।
ईनाम की राशि- 15,00,000/(पन्द्रह लाख रूपये मात्र) - सुरेश सिंह मुंडा पिता-सोमरा मुंड़ा, ग्राम-बारूहातु, थाना-बुंडू, जिला-राँची।
ईनाम की राशि- 15,00,000/(पन्द्रह लाख रूपये मात्र) - जीवन कण्डुलना उर्फ पतरस कण्डुलना, पिता-मशीह दास कण्डुलना, सा0-जापुद, थाना-रनियाँ, जिला-खूंटी।
ईनाम की राशि- 10,00,000/(दस लाख रूपये मात्र) - महाराज प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक, पिता-जरासिंधु प्रमाणिक, सा0-दारूदा, थाना-ईचागढ़, जिला-सरायकेला-खरसावां।
ईनाम की राशि- 10,00,000/(दस लाख रूपये मात्र)