JoharLive : ED ने प्रतिबंधित ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (PFI) के राजनीतिक संगठन SDPI यानी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया पर शिकंजा कस लिया है। ED ने न शोधन जांच के तहत गुरुवार को SDPI के करीब 12 स्थानों पर छापे मारे। संघीय जांच एजेंसी की ओर से SDPI के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके फैजी को गिरफ्तार किए जाने के बाद यह छापेमारी की गई।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में SDPI मुख्यालय सहित दो स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। केरल में एसडीपीआई मुख्यालय, तिरुवनंतपुरम, मलप्पुरम, आंध्र प्रदेश में नांदयाल, झारखंड में पाकुड़, महाराष्ट्र में ठाणे, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ और जयपुर में भी छापेमारी जारी है।
SDPI ने दावा किया था कि दोनों संगठनों के बीच एक संगठित संबंध है। पीएफआई राजनीतिक दल (एसडीपीआई) के माध्यम से अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। पीएफआई के आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण उसे एक गैरकानूनी संगठन बताते हुए केंद्र सरकार ने सितंबर, 2022 में उसे प्रतिबंधित कर दिया था। एसडीपीआई की स्थापना 2009 में हुई थी। इसका मुख्यालय दिल्ली में है। इस पर पीएफआई का राजनीतिक मोर्चा होने का आरोप है। यह भारत निर्वाचन आयोग में एक राजनीतिक दल के रूप में भी पंजीकृत है।
Also Read : दक्षिण कोरिया में वायु सेना की गलती से बड़ा हादसा, 15 लोग जख्मी
Also Read : गिरिडीह जिले को ‘द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड्स’ से किया गया सम्मानित
Also Read : HC एडवोकेट एसोसिएशन की आमसभा में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय… जानें क्या
Also Read : विदेश मंत्री जयशंकर पर हमले की कोशिश, खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगे का किया अपमान
Also Read : रांची यूनिवर्सिटी का 38वां दीक्षांत समारोह कल, 63 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल
Also Read : लालपुर थानेदार ने मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चलाया अभियान, 5 बुलेट पकड़ाया
Also Read : चाईबासा ब्लास्ट में घायल जवानों का हाल जानने पहुंचे DGP अनुराग गुप्ता
Also Read : चाईबासा ब्लास्ट में घायल जवानों का हाल जानने पहुंचे DGP अनुराग गुप्ता