Johar Live Desk : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) कल 10 फरवरी 2025 को एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर सकता है। क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एसबीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एडमिट कार्ड लिंक 10 फरवरी 2025 को एक्टिव होगा और परीक्षा का आयोजन 22,27,28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को किया जाएगा। परीक्षा तिथि अस्थायी हैं। एसबीआई में 13735 पदों पर क्लर्क भर्ती की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, “प्रारंभिक परीक्षा के संचालन के लिए अस्थायी तिथियां 22,27,28 फरवरी 2025 और 1 मार्च 2025 हैं। प्रारंभिक परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने का लिंक 10 फरवरी 2025 तक बैंक की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने के लिए तैयार रहने की सलाह दी जाती है।”
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड –
सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।
इसके बाद आपको होम पेज SBI Clerk Prelims Exam 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
चयन प्रक्रिया – सबसे पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें पास उम्मीदवारों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा। आवेदन भरने के समय जिस स्थानीय भाषा का चयन किया होगा, उसी की लोकल लेंग्वेज टेस्ट होगा।
प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न- यह परीक्षा 1 घंटे की होगी जिसमें अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तार्किक क्षमता से सम्बन्धित कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। प्रारंभिक परीक्षा के लिए 100 अंक निर्धारित होंगे। इंग्लिश सेक्शन के लिए 30 अंक और न्यूमेरिकल और रीजनिंग के लिए 35, 35 अंक होंगे। पूरी परीक्षा के लिए एक घंटा और एक सेक्शन के सवाल करीब 20 मिनट में अभ्यार्थी को हल करने होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा।
Also Read : पाकुड़ में प्रोजेक्ट S.I.P. के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान