JoharLive Desk


मुंबई: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और अक्षय कुमार को फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में काम करने का प्रस्ताव मिला था लेकिन बाद में शाहरूख खान ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभायी।
यश राज बैनर तले बनी फिल्म चक दे इंडिया को रिलीज हुए 12 साल हो गए हैं। इस फिल्म के लिए कबीर खान का रोल शाहरुख नहीं बल्कि किसी और को ऑफर हुआ था। फिल्म में शाहरुख को हॉकी प्लेयर और कोच कबीर खान के रोल में खूब पसंद किया गया। यह रोल आज भी शाहरुख के यादगार किरदारों में से एक माना जाता है। इस फिल्म में शाहरुख अपनी रोमांटिक छवि से इतर एक अलग ही किरदार और रंग में दिखे थे।
बताया जा रहा है कि कबीर खान के रोल के लिए शाहरुख पहली पसंद नहीं थे। शाहरुख से पहले यह रोल सलमान को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। सलमान ने एक बार कहा भी था कि उन्होंने ‘चक दे इंडिया’ करने से इसलिए मना किया क्योंकि उन्हें फिल्म के टाइटल से परेशानी थी। वह नहीं चाहते थे कि फिल्म के टाइटल में ‘इंडिया’ शब्द का इस्तेमाल किया जाए।

Share.
Exit mobile version