Ranchi : पुंदाग स्थित साई मंदिर का 15वां स्थापना दिवस इस बार 17 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर के संस्थापक रंजन पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तैयारियाँ जोरों पर हैं।
17 अप्रैल को साई मंदिर में होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5 बजे काकड़ आरती से होगी। इसके बाद सुबह 6 बजे शाही मंगल स्नान और छोटी आरती होगी। दोपहर 12 बजे मंदिर में मध्याह्न आरती के बाद भोग प्रसाद का वितरण भक्तों के आगमन तक किया जाएगा। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक मंदिर में ही भजन कार्यक्रम होगा। इसके बाद शाम 6:30 बजे धूप आरती और रात 9 बजे अंतिम आरती की जाएगी।
राजधानी रांची के साई मंदिर में होने जा रहे इस महाआयोजन को लेकर भक्तों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
Also Read : IPL 2025 : जयपुर में आज RR vs RCB का महामुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट
Also Read : झारखंड में आज शाम से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में अलर्ट जारी
Also Read :DC vs MI : आज के मैच में दिल्ली की नजरें पांचवीं जीत पर, प्लेइंग 11 में ये हो सकते हैं शामिल
Also Read :साउथ सुपर स्टार राम चरण बनाए गए कैंपा के नये ब्रांड अम्बेसडर
Also Read :IPL 2025 : जयपुर में आज RR vs RCB का महामुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट
Also Read :ह’त्या कर अपने साथ ले गए सिर, ध’ड़ को छोड़ा सड़क किनारे
Also Read :शहीद जवान सुनील धान को राज्यपाल और CM ने दी श्रद्धांजलि
Also Read :रैंप हटाने की मांग को लेकर घरना पर बैठे आदिवासी संगठन, गवर्नर को सौंपा ज्ञापन
Also Read :चलती बाइक पर मौत बनकर गिरा पेड़… जानें मामला
Also Read :BSL प्लांट में चोरी करते धराये तीन चोर, CISF ने दबोचा