Joharlive Team

साहिबगंज। जिले के राजमहल थाना के हाजत में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्थर चट्टी गांव निवासी विजय मंडल ने राजमहल थाना के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विजय मंडल बलात्कार का आरोपी बताया जाता है। उसे पुलिस सोमवार की रात गिरफ्तार कर थाना लायी थी। इसी बीच विजय मंडल ने राजमहल थाना के शौचालय में अपने शर्ट फाड़कर आत्महत्या कर ली। शौचालय में देरी होने पर जब दरवाजा का खोला गया तो उसका शव लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share.
Exit mobile version