Giridih : गांडेय के CO मो. हुसैन की गाड़ी को एक तेज रफ्तार सफारी ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी दी। टक्कर इनती जबरदस्त थी कि सफारी और सीओ की कार रोड के किनारे खेत में जा गिरी। सफारी तो पलट गयी। हालांकि हादसे के वक्त CO कार में नहीं थे। एक्सीडेंट में चार लोग जख्मी हो गये। इनमें CO का ड्राइवर और गार्ड एवं सफारी में सवार दो लोग शामिल हैं। सीओ का ड्राइवर गार्ड के साथ गाड़ी में तेल भरवाने जा रहा था। तभी गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर दासडीह पेट्रोल पंप के पास यह एक्सीडेंट हो गया। यह वारदात पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गयी है। एक्सीडेंट के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गये। क्षतिग्रस्त दोनों गाड़ियों में से जख्मी लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
गिरिडीह के गांडेय CO की कार को सफारी ने ठोका… देखें CCTV फुटेज pic.twitter.com/UUxMHQG0rX
— Johar Live (@joharliveonweb) January 22, 2025
Also Read : न्याय की लड़ाई अभी अधूरी,सरकारों ने तोड़ा भरोसा : पूर्व MLA अंबा प्रसाद
Also Read : राजधानी रांची के इस इलाके में ई-लॉटरी के आधार पर मिल रहा मकान और फ्लैट
Also Read : BREAKING : लातेहार के कंस्ट्रक्शन साइट पर फा’यरिंग, एक जख्मी
Also Read : नदी किनारे युवक की डे’ड बॉडी, छाती-पीठ और कमर पर खरोंच
Also Read : बिना रिचार्ज इतने दिन एक्टिव रहेगा सिम.. जानें नए नियम
Also Read : IG ने सुनीं समस्याएं, कहा-जल्द होगा समाधान