Ranchi : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में बिहार के औरंगाबाद निवासी राहुल कुमार और श्रीधर कुमार शामिल है।
आरपीएफ के एएसआई रवि शेखर ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि रांची मंडल के सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हटिया रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान प्लेटफार्म संख्या तीन पर एक हरे, काले रंग के कैनवास झोले के साथ दो व्यक्ति संदिग्ध तरीके से बैठे हुए पाए गए। इसके बाद उनके झोले की जांच करने पर 750 एमएल की “आइकोनिक व्हाइट व्हिस्की” की 18 बोतलें बरामद हुईं। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि उन्होंने इन प्रतिबंधित वस्तुओं को हटिया से खरीदा था और अपने निजी लाभ के लिए अतिरिक्त पैसे लेकर बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे। बरामद शराब का बाजार मूल्य 12 हजार 420 रुपये बताया जा रहा है। बरामद शराब और गिरफ्तार दोनों आरोपितों को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है।
Also Read : झारखंड के इन हिस्सों में ठंड और बारिश का अलर्ट जारी
Also Read : राशन कार्ड धारियों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने बढ़ायी E-KYC की तारीख
Also Read :सदन में BJP का जोरदार हंगामा, कहा- महामहिम से झूठ बोलवाया जा रहा
Also Read :पटना में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर में सात की मौत, चार गंभीर
Also Read :झारखंड विस : नेता प्रतिपक्ष के बिना ही बजट सत्र शुरू
Also Read :MS धोनी के साथ खेल चुके क्रिकेट खिलाड़ी को मा’र दी गो’ली फिर …
Also Read :24 घंटे में बदल गई तबादले की सूची, हटाये गए नामकुम थानेदार ब्रह्मदेव प्रसाद
Also Read :PM मोदी का भागलपुर दौरा, कार्यक्रम स्थल में इन चीजों पर रोक
Also Read :Aaj Ka Rashifal, 24 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल