रांची। झारखंड में अप्रैल महीने में ही गरम हवा के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में और दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना जतायी है. खास कर पलामू, कोल्हान और संताल परगना के इलाके में हीट वेव (लू) चलने से परेशानी हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है. बहुत जरूरी हो, तभी सावधानी बरतते हुए दिन में 11 बजे से चार बजे तक बाहर निकले।

झारखंड में बढ़ते तापमान का असर साफ नजर आने लगा है। कई जिलों में तापमान अब 42 के आंकड़े को पार कर रहा है। गर्म हवा ने लोगों को इतना परेशान कर दिया है कि शाम में भी उमस और गर्माहट महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए है कि अभी इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है। हां मौसम विभाग ने इतना जरूर कहा है कि अगले दो से तीन दिनों में तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने जिन इलाकों में सबसे ज्यादा गर्मी रहने का अनुमान लगाया है उनमें पलामू, कोल्हान और संताल परगना के इलाके में गर्म हवा चलेगी। हीट वेब से लोगों को काफी परेशानी का भी सामाना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए है कि अगले कुछ दिन ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर बहुत जरूरी हो तभी दोपहर में बाहर निकलें। मौसम विभाग ने कहा है कि दिन में 11 से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचना चाहिए।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने इस मौसम में खासकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने का उपाय करते रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने इसके बाद फिर 20 अप्रैल मौसम में बदलाव के संकेत दिये हैं. झारखंड के कई इलाकों में 20 से 22 अप्रैल तक आकाश में बादल छाये रहेंगे, जबकि कहीं-कहीं बारिश भी होने की संभावना भी है। झारखंड के कई ऐसे इलाके हैं जहां तापमान 42 डिग्री के पार है। गढ़वा में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार ने भी कहा है कि अप्रैल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। यह बदलता मौसम फसल के लिए भी अनुकूल नहीं है।

 

Share.
Exit mobile version