Joharlive Team

मेदिनीनगर : पलामू जिले में शुक्रवार को एक लाख के इनामी माओवादी देववंश यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है।एसपी अजय लिंडा ने प्रेस वार्ता में बताया एक गुप्त सूचना के आधार पर रांची के कामड़े से पुलिस ने देववंश को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली, आठ कांडों का मुख्य आरोपी है। उसपर 2005 में अमानत नदी में बन रहे बराज पुल में केन बम लगाकर उड़ाने, अपहरण, लूटपाट व हत्या जैसे कई मामले दर्ज हैं। एसपी के अनुसार गिरफ्तार किया गया नक्सली पिछले दो साल से फिरार चल रहा था और नाम बदलकर रांची के कामडे में रह रहा था। पुलिस को उसके बारे में गुप्ता सूचना मिली कि वह रांची में अपना ठिकाना बनाये हुए है। पलामू पुलिस और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। मौके पर डीएसपी सुरजीत कुमार भी शामिल थे। 

Share.
Exit mobile version