रांची। बार में अब मुर्गा-दारू के साथ-साथ धार्मिक गानों को भी परोसा जा रहा है। धार्मिक गाने का खुलेआम मजाक बनाने का वीडियो जोर-शोर से वायरल हो रहा है। ताजा मामला राजधानी के लालपुर इलाके से है। यहाँ पर कैरो नामक एक बार में धार्मिक गाने पर लड़के थिरकते नजर आ रहे है। ऐसा मजाक उस वक़्त बनाया जाता है, जब बार में बैठे लोग नशे में मस्त रहते है। हालांकि, अभी तक जिला प्रशासन के तरफ से कार्रवाई के नाम पर कोई कदम नहीं उठाया गया है। कैरो बार के संचालक भी निडर होकर धार्मिक गाने परोस रहे है।

Share.
Exit mobile version