Johar live desk: दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह सस्पेंस खत्म हो गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। वह शालीमार बाग सीट से जीतकर आई हैं और आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी वंदना कुमारी को हराया है। रेखा गुप्ता कल यानी 20 फरवरी को 12 बजे दिल्ली की नई सीएम के रूप में शपथ लेंगी।
रेखा गुप्ता का नाम फाइनल करने के पीछे कई कारण हैं। उनका महिला होना सीएम बनने में मददगार साबित हुआ। साथ ही संघ से उनके कनेक्शन ने भी इसमें बड़ा रोल अदा किया।बीजेपी ने कई राज्यों में महिला डिप्टी सीएम बनाए हैं। उड़ीसा, राजस्थान इसके उदाहरण हैं। लेकिन, वर्तमान समय में रेखा गुप्ता पहली सीएम होंगी।
बीजेपी सूत्रों की मानें तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली के संभावित सीएम और मंत्रियों को 90 दिन का रोडमैप प्लान तैयार कर देने को कहा था। बीजेपी आलाकमान ने दिल्ली के संभावित मुख्यमंत्री और संभावित मंत्रियों से पूछा था कि अगर आप मंत्री और मुख्यमंत्री बनते हैं तो पहले 15 दिन में क्या करेंगे? फिर अगले 30 दिन में आपका प्लान क्या होगा? इसी तरह 60 दिन और 90 दिन का प्लान तैयार कर दीजिए।
रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाने के बाद, दिल्ली के सीएम की रेस में प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, और शिखा राय जैसे कई चेहरों का नाम लिया जा रहा था, लेकिन आखिरकार बाजी रेखा गुप्ता ने मार ली।
बता दें कि दिल्ली चुनाव के नतीजे बीते 8 फरवरी को आए थे। लेकिन, आज 9 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक दिल्ली को नया सीएम नहीं मिला है। आखिरकार बीजेपी ने 21वें राज्य में रेखा गुप्ता के रूप में महिला सीएम दे दिया है।रेखा गुप्ता के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि वह शालीमार बाग सीट से जीतकर आई हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी वंदना कुमारी को हराया है। बीते दो चुनाव से रेखा गुप्ता वंदना कुमारी से हार गईं थीं, लेकिन इस बार उन्होंने वंदना कुमारी को हरा दिया।
बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में पार्टी के पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ की उपस्थिति में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी।
Read also: Delhi Election Result 2025: 11 बजे तक के आकड़ों के अनुसार ये आगे, ये पीछे
Read also: पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को तगड़ा झटका, दिग्गज नेता विजयसाई ने छोड़ी राजनीति