रांची : आसमान साफ होते ही रांची के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। माैसम केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि अभी कोल्ड डे है। राज्य में शीतलहर चल रही है। ऐसी ही स्थिति अगले तीन से चार दिन रहने के आसार हैं। 31 जनवरी के बाद ठंड से थाेड़ी राहत मिलने की संभावना है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में अगले 3-4 दिनाें सुबह में कोहरे के बाद दिन में आसमान साफ रहेगा और अच्छी धूप निकलेगी। पिछले 24 घंटे में में रांची का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है। इस दौरान जमशेदपुर का अधिकतम 23 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री, डालटनगंज का अधिकतम 22.8 डिग्री व न्यूनतम 7.5 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है।

1 फरवरी से मिल सकती है ठंड में राहत
अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 31 जनवरी तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी। अगले 1-2 दिनों में राज्य के दक्षिणी हिस्सों में भी 2-3 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है। 1 फरवरी के बाद मौसम लगभग सामान्य हो जाएगा। हालांकि फिलहाल राज्य के किसी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

Share.
Exit mobile version