रांची : रांची विश्व विद्यालय सिंडिकेट की बैठक शुक्रवार को मुख्यालय स्थित कुलपति कार्यालय में दिन के 11.30 बजे से होगी। बैठक में मुख्य रूप से कर्मचारियों की नियुक्ति व प्रोन्नति के लिए सरकार द्वारा बनायी गयी नियमावली पर मुहर लगायी जायेगी।

कुल पदों में से 75 प्रतिशत पदों को सीधी नियुक्ति व 25 प्रतिशत पदों को प्रोन्नति से भरा जायेगा। चतुर्थ वर्ग से तृतीय वर्ग में प्रोन्नति के लिए लिखित परीक्षा होगी। तृतीय वर्ग में नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जायेगी। झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) के आयोजन के लिए बनी नियमावली पर भी मुहर लगायी जायेगी। असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति व पीएचडी प्रवेश के लिए जेट का आयोजन जेपीएससी द्वारा किया जायेगा।

Share.
Exit mobile version