Joharlive Team

रांची। झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण नीति से प्रेरित होकर आये दिन नक्सली संगठन के बड़े-बड़े सक्रिय नेता पुलिस के समक्ष घुटना टेक रहे है। कुछ दिन पूर्व बोयदा पाहन का सरेंडर के बाद, एक बार फिर रांची पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह उपलब्धि रांची एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा के प्रयास से हुआ है। रांची एसएसपी ने 10 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली जीवन कंडूलना को सरेंडर करवा रहे है। जीवन कंडुलना रांची पुलिस के सुरक्षा घेरे में गुप्त जगह पर रखा गया है। सोमवार को विधिवत रूप से जीवन कंडुलना का सरेंडर प्रेसवार्ता में दिखाया जाएगा। प्रेसवार्ता सोमवार को पुलिस मुख्यालय में होना है। जीवन कंडुलना मूल रूप से खूंटी जिले के रानिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
सूत्र बताते है कि जीवन कंडुलना दस्ते के अन्य सदस्यों को भी सरेंडर करवा रहे है। सभी सदस्य हथियार और जिंदा कारतूस के साथ खुद को रांची पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहे है।

Share.
Exit mobile version