Joharlive Team

रांची।  कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए संपूर्ण देश में  लॉक डाउन किया गया है, इस परिस्थिति में गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। रांची रेल मंडल ने बड़ी तत्परता के साथ गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। शनिवार को रांची रेल मंडल द्वारा विभिन्न स्थानों पर 800 गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया गया। रेल सुरक्षा बल हटिया पोस्ट तथा आईआरसीटीसी द्वारा बिरसा चौक, हवाई नगर, धुर्वा, मेकॉन में 400 गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया गया। आईआरसीटीसी एवं रेल सुरक्षा बल रांची पोस्ट द्वारा चाणक्य नगर एवं चुटिया में 400 गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया गया।

Share.
Exit mobile version