Joharlive Team

रांची। लॉकडाउन की सख्ती के बावजूद लोग इसकी धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे। सड़क पर बेवजह कई लोग बाइक और कार से घूमने निकल जाते हैं। पुलिस के रोकने पर वे बहाना करते हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस लगातार सख्ती अपना रही है। शनिवार को भी ऐसे दर्जनों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अलग-अलग जुर्म में लाखों का चालान काटा गया। इतना ही नहीं बड़ी संख्या में वाहन भी जब्त किए गए हैं. खेलगांव चौक पर 13 वाहनों से लगभग 65 हजार रुपये का चालान काटा गया। खेलगांव थाना प्रभारी मुक्तिनारायण सिंह के नेतृत्व में खेलगांव के पास चेकिंग अभियान चलाया गया।

गोंदा थाना की पुलिस ने कांके रोड सहित विभिन्न मुहल्लों में लॉकडाउन में बिना वजह घुमने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहनों का चालान काटा। बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट सहित अन्य कागजात नहीं रहने पर वाहनों का चालान काटा। 18 दो पहिया वाहनों तथा एक चार पहिया वाहन में कागजात नहीं रहने पर गोंदा पुलिस ने कुल 63 हजार का जुर्माना लगाया। गोंदा थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर ने बताया कि कांके रोड और आसपास के मोहल्लों में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सड़क पर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

धुर्वा थाना क्षेत्र में बेवजह सड़को पर निकलने वालों पर चला अभियान, गाड़ियों का काटा गया चालान, 61 गाड़ियों से वसूला गया। ढाई लाख से ऊपर का चालानतुपुदाना इलाके में भी 21 गाड़ियों के खिलाफ अभियान 84 हज़ार का वसूला गया। फाइन.जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में सड़को पर वाहन चलाने को लेकर 63 हज़ार का फाइन 23 गाड़ियों पर किया गया। डोरंडा थाना क्षेत्र में 22 गाड़ियों पर 41 हज़ार का हुआ फाइन, बेवजह सड़को पर निकलने वाली गाड़ियों के खिलाफ चला अभियान। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र ने 4 वाहनों का कटा साढ़े 22 हज़ार फाइन।

Share.
Exit mobile version