रांची: नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित रिंगरोड में 26 जुलाई को माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड का मास्टरमाइंड बबलू पासवान गिरफ्तार कर लिया गया है। रांची पुलिस की टीम ने बबलू पासवान को राउरकेला से पकड़ा है। एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनकी क्यूआरटी ने बबलू पासवान को पकड़ा है। रांची पुलिस की टीम बबलू पासवान को लेकर राउरकेला से लौट रही है। बता दें कि मामले में अब तक रांची पुलिस की टीम तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इन लोगों के पास से पुलिस ने हथियार और गोली भी जब्त किया था।

15 लाख कैश व 10 डिसमिल जमीन पर तय हुआ था हत्या का सौदा

इसके बाद छाेटू ने कुख्यात अपराधी बबलू पासवान से संपर्क किया। बबलू से 15 लाख नकद और 10 डिसमिल जमीन देने की बात पर सुभाष की हत्या का साैदा तय हुआ। उसे 4 लाख नकद और 6 डिसमिल जमीन एडवांस के ताैर पर दिए गए, जिसके बाद 26 जुलाई को बबलू ने दो शूटरों को भेजकर दलादली चौक पर सुभाष मुंडा की हत्या करवा दी थी।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, सुभाष मुंडा का छाेटू खलखाे के साथ जमीन विवाद चल रहा था। दलादली माैजा स्थित 119 डिसमिल जमीन पर सुभाष मुंडा अपनी दावेदारी पेश कर रहा था। इससे पहले भी 90 डिसमिल के प्लाॅट पर सुभाष ने अड़ंगा डाला था, जिसके बाद छाेटू काे उसे औने-पाैने दाम में बेचना पड़ा था। परेशान हाेकर छाेटू ने उसकी हत्या की योजना बनाई। छाेटू ने सुभाष मुंडा के व्यावसायिक पार्टनर विनाेद कुमार से दाेस्ती बढ़ाई और विवादित जमीन में आधी हिस्सेदारी का प्रलाेभन दे दिया। इसके बाद विनाेद ने अपने पार्टनर सुभाष की हर गतिविधि की जानकारी छाेटू काे देनी शुरू कर दी।

 

Share.
Exit mobile version