रांची : झारखंड में लॉकडाउन से अनलॉक के बीच पुलिस ने नियम तोड़ने वालों से भर भरकम जुर्माना वसूला है। 16 मई से 3 जून के बीच झारखंड पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने वालों से 1 करोड़ 13 लाख 72 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
झारखंड में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की वजह से राज्य भर में स्वास्थ्य सुरक्षा नाम से लॉकडाउन की घोषणा की गयी थी, इस दौरान पुलिस चौक चौराहों पर विशेष अभियान चलाया था। इस दौरान झारखंड पुलिस ने लगभग 76 हजार लोगों से 1 करोड़ 13 लाख 72 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

झारखंड पुलिस ने 16 मई से लेकर 3 जून तक का आंकड़े जारी किए हैं.इस अवधि में झारखंड में मिनी लॉकडाउन ( स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) के उल्लंघन के आरोप में 15,313 लोग और बिना मास्क में 60,586 लोग पकड़े गए।
कहां से कितनी हुई वसूली
रांची-11,44,500
खूंटी-1,16,050
गुमला -2,45,472
सिमडेगा-1000
लोहरदगा-2000
जमशेदपुर-6,00,000
चाईबासा-21,800
सरायकेला-1,66,500
पलामू -3,45,310
लातेहार-2,21.290
हजारीबाग-8,40,500
रामगढ़-52,500
चतरा-14,400
कोडरमा-67,900
गिरिडीह-1,44,500
दुमका -23,500
साहिबगंज-16,8880
लॉकडाउन उल्लंघन के सबसे ज्यादा उल्लंघन के मामले राजधानी रांची से सामने आए हैं।लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों में सबसे अधिक रांची में 2,681 पकड़े गए। दूसरे स्थान पर जमशेदपुर रहा जहां 1879 लोग पकड़े गए।
झारखंड में 16 मई से 3 जून तक यानी 19 दिनों के भीतर लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में 197 लोगों पर एफआईआर भी दर्ज की गई है, इस दौरान कुल 758 लोग गिरफ्तार भी किए गए. सबसे अधिक 80 एफआईआर जमशेदपुर में दर्ज हुई है।