रांची: रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया हैं कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 18619/18620 रांची गोड्डा रांची एक्सप्रेस ट्रेन का रांची मंडल के झालिदा स्टेशन पर अगले आदेश तक प्रायोगिक ठहराव होगा. ट्रेन संख्या 18619 रांची गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन का यात्रा प्रारंभ दिनांक 07/10/2024 से झालिदा स्टेशन पर आगमन 22:44 बजे एवं प्रस्थान 22:45 बजे होगा. ट्रेन संख्या 18620 गोड्डा – रांची एक्सप्रेस ट्रेन का यात्रा प्रारंभ दिनांक 06/10/2024 से झालिदा स्टेशन पर दिनांक 07/10/2024 से आगमन 02:15 बजे एवं प्रस्थान 02:16 बजे होगा.

Share.
Exit mobile version