Joharlive Team

रांची। वैश्विक महामारी COVID-19 की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन रांची उपायुक्त राय महिमापत रे के नेतृत्व में युद्घस्तर पर कार्य कर रही है। 31 मार्च को एक COVID पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद से जिला प्रशासन रांची बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।

जिला प्रशासन रांची द्वारा पारस हॉस्पिटल को कोविड हॉस्पिटल बनाया गया है। आज से यह हॉस्पिटल कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए पूरी तरह से फंक्शनल हो गया है। इस हॉस्पिटल में 50 शैय्या की व्यवस्था है, जहां कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था प्रदान की जाएगी। डॉ जैसमिन एवं डॉ पंकज की देखरेख में यह कोविड हॉस्पिटल कार्य करेगी।

Share.
Exit mobile version