Joharlive Team

रांची। झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। संक्रमितों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लगातार डॉक्‍टर, नर्स, अस्‍पतालकर्मी संक्रमित हो रहे हैं। अब रांची के सिविल सर्जन विजय बिहारी प्रसाद भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार 7 सितंबर को राज्‍य में कुल 1553 नये कोरोना संक्रमित मिले। जिसमें रांची से 337, बोकारो से 54, चतरा से 07, देवघर से 74, धनबाद से 34, दुमका से 20, जमशेदपुर से 495, गढ़वा से 24, गिरिडीह से 36, गोड्डा से 07, गुमला से 06, हजारीबाग से 100, जामताड़ा से 05, खूंटी से 26, कोडरमा से 23, लातेहार से 11, लोहरदगा से 10, पलामू से 50, रामगढ़ से 134, सहिबगंज से 08, सरायकेला से 15, सिमडेगा से 20, चाईबासा से 57 मरीज शामिल है। इन नये मरीजों के साथ झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 52620 हो गयी है।

Share.
Exit mobile version