Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2025 ♦ 3:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ : सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा, आजसू अपने दम पर लड़ रही चुनाव, भाजपा से फर्क नहीं पड़ता
    झारखंड

    रामगढ़ : सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा, आजसू अपने दम पर लड़ रही चुनाव, भाजपा से फर्क नहीं पड़ता

    Team JoharBy Team JoharNovember 7, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रामगढ़ । रामगढ़ विधानसभा सीट पर आजसू के उम्मीदवार के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा आग उगलने के बाद आजसू ने भी पलटवार शुरू कर दिया है। भाजपा नेताओं ने जब आजसू के वर्तमान गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी पर परिवारवाद का आरोप लगाया, तो फिर रामगढ़ और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई। इस मुद्दे पर गुरुवार को क्षेत्र के दौरे पर निकले सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सीधे तौर पर कह दिया कि आजसू अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। रामगढ़ और बड़कागांव विधानसभा सीट पर आजसू ने उम्मीदवार घोषित किया है। आजसू को भाजपा नेताओं के किसी भी बात से फर्क नहीं पड़ता है । चंद्रप्रकाश चौधरी ने यहां तक कहा कि भाजपा नेताओं से जाकर सवाल पूछिए कि जनता किसके साथ है, और किसे विधायक बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ की जनता आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी को समर्थन दे रही है। आजसू ने सुनीता चौधरी को इस बार रामगढ़ विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है और उनके पक्ष में लगातार प्रचार भी हो रहा है। उनके पीछे जो जनसैलाब है, वह यह साबित कर रहा है कि रामगढ़ की जनता किसे विधायक पद पर देखना चाहती है। भाजपा अपना काम करें, आजसू अपना काम कर रही है।

    लगातार मिलन समारोह में शामिल हो रहे चंद्रप्रकाश और सुनीता

    रामगढ़ विधानसभा सीट से सुनीता चौधरी को उम्मीदवार उसी वक्त घोषित कर दिया गया था, जब सांसद पद की शपथ चंद्र प्रकाश चौधरी ले रहे थे। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा लगभग एक महीने पहले आजसू नेताओं ने रांची में बैठक करने के बाद की। विधानसभा चुनाव की घोषणा 1 नवंबर को हुई, लेकिन इससे पहले ही आजसू नेताओं ने अपना उम्मीदवार और विधायक चुन लिया था। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और उनकी पत्नी सुनीता चौधरी लगातार क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं। लगातार मिलन समारोह का आयोजन भी हो रहा है। लोग आजसू का दामन भी थाम रहे हैं। इन सभी कार्यक्रमों में चंद्रप्रकाश और सुनीता कभी साथ तो कभी अकेले शिरकत कर रहे हैं। पोचरा लोको कॉलोनी, रामगढ़ शहर के नई सराय बस्ती समेत कई स्थानों पर आजसू पार्टी में मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इन सभी स्थानों पर चंद्र प्रकाश चौधरी शामिल हुए और उन्होंने आजसू के द्वारा किए गए विकास कार्यों को लोगों के बीच रखा। उन्होंने कहा कि रामगढ़ के विकास मॉडल को देखकर ही गिरिडीह के लोगों ने उन्हें सांसद बनाया है। रामगढ़ अभी राज्य में विकास में नंबर वन के पायदान पर है। लेकिन इसे देश के नंबर वन जिले में शामिल करने के लिए और मेहनत करने की जरूरत है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, झामुमो ने टिकट के लिए आवेदन शुल्क 51000 रखकर आदिवासी मूलवासियों के साथ छल किया
    Next Article पाकिस्तानी सेना ने इमरान खान की घोषणा को खारिज करते हुए कहा, करतारपुर के लिए पासपोर्ट अनिवार्य

    Related Posts

    क्राइम

    लकड़ी तस्करों को तगड़ा झटका, पांच लाख का माल जब्त

    May 9, 2025
    क्राइम

    प्रिंसिपल पर छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप, FIR दर्ज

    May 9, 2025
    क्राइम

    स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी और फायरिंग के मामले में तीन शूटर गिरफ्तार…

    May 9, 2025
    Latest Posts

    अंबाला में आज रात से लागू होगा ब्लैकआउट, प्रशासन ने किया नागरिकों को सावधान

    May 9, 2025

    प्रेग्नेंसी को लेकर भावुक हुई इलियाना डिक्रूज, इंस्टा पर साझा किया नोट

    May 9, 2025

    पवनदीप राजन की सर्जरी सफल, डॉक्टर बोले…

    May 9, 2025

    सिंधु जल संधि मामले में वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

    May 9, 2025

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आज शाम फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा विदेश मंत्रालय

    May 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.