रामगढ़: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति रामगढ़ की आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कु की अध्यक्षता में और जिला सचिव बिनोद कुमार महतो संचालन में एक होटल में आहूत की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 16 फरवरी को झामुमो जिला समिति रामगढ़, जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू के नेतृत्व में मोरहाबादी मैदान के बापू वाटिका में एकदिवसीय भूख हड़ताल में शामिल होकर केंद्र सरकार के गलत नीतियों एवं सरकारी तंत्र का दुरुपयोग के विरोध मे शामिल होंगे. इस भूख हड़ताल के माध्यम से षड्यंत्र के तहत हेमंत सोरेन को अपदस्थ करने के क्रिया कलापों को आम आवाम तक संदेश पहुंचाने का काम करेंगे. इसी संदर्भ में जिले के सभी प्रखंडों,नगर परिषद एवं नगर समिति के प्रत्येक पंचायत, वार्ड में न्याय यात्रा निकालने का संकल्प लिया गया है.
इस न्याय यात्रा के माध्यम से द्वारा जनसमस्या के समाधान हेतु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सैकड़ों योजनाओं का जमीन मे उतार कर प्रत्येक घर-घर में लाभ पहुंचाने का काम किए हैं उसके बारे में जनता को बताया जाएगा. जिसमें झारखंड के साढ़े तीन करोड़ जनता सरकारी लाभ प्राप्त किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन-जन के नेता बन जाने से घबराकर केंद्र सरकार आनन-फानन में सरकारी तंत्र ईडी का दुरुपयोग कर गलत मंशा के तहत गलत तरीके से मुख्यमंत्री पद से अपदस्थ करने के खेल को खेला है. इसी गलत नीतियों के विरोध में प्रत्येक पंचायत मे न्याय यात्रा के माध्यम से नुक्कड़ सभा कर के भाजपा के गलत क्रिया कलापों को उजागर किया जाएगा.
इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, केंद्रीय सदस्य सह जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद उर्फ़ भुन्नु महतो,पुर्व केंद्रीय सदस्य महेंद्र मुंडा, केंद्रीय सदस्य बरतु करमाली, जिला उपाध्यक्ष महेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो, जिला उपाध्यक्ष विजय किस्कू, जिला उपाध्यक्ष आज़ाद अंसारी, हरिलाल बेदिया, दिलीप शर्मा, मोइन अहमद, गोरंग राय, साजिद आलम, साजिद अंसारी,मो. अफरोज, रामकिशुन गिरी, महेंद्र मिस्त्री, कुँवर महतो, गुलाम नबी आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए.
![](https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2023/10/BIO-Me.jpg)
ये भी पढ़ें: हेमंत सोरेन पर कार्रवाई के खिलाफ निकाला गया न्याय मार्च, झारखंड झुकेगा नहीं के लगे नारे