Ranchi : अनगड़ा प्रखंड के गोंदली पोखर में महावीर मंडल के नेतृत्व में राम नवमी के मौके पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग दस गांवों से रामनवमी का जुलूस लेकर राम भक्तों का अखाड़ा पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. इस दौरान, अंजुमन के सदस्यों ने राम भक्तों का स्वागत करने के लिए पानी, चना और फ्रूटी का विशेष प्रबंध किया, जो आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक था.
समाजसेवी मुस्तफा अंसारी ने इस अवसर पर कहा कि “धर्मों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य बनता है.” उन्होंने कहा कि श्रीराम के जन्म के दिन पूरे देश में राम नवमी के जुलूस निकलते हैं. हम सभी मिलकर शांति और सद्भाव के साथ अपने सभी पर्वों को मनाते आ रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि अंजुमन के लोग कई वर्षों से इस प्रकार की व्यवस्थाएं करते आ रहे हैं, ताकि राम भक्तों का स्वागत किया जा सके और आपसी सौहार्द का आदान-प्रदान हो सके.
कार्यक्रम में अब्दुल इमाम अंसारी, एहसान अंसारी, परवेज खान, असफाक अंसारी, इब्राहिम अंसारी, रब्बानी राज अब्बास अंसारी, डॉ गुलजार अंसारी, हासिम अंसारी, अमानत अंसारी, अमीरूल अंसारी, सकील अंसारी, अजीज अंसारी, सिकेंदर अंसारी, अमान अंसारी, प्रकाश महतो, महबुब अंसारी, अफसार अंसारी, रकीब अंसारी आदि शामिल थे.
Also Read : रामनवमी जुलूस के दौरान रथ में लगी आ’ग
Also Read : शेयर मार्केट खुलते ही बड़ी तेजी से गिरा, सेंसेक्स 3000 अंक से ज्यादा लुढ़का
Also Read : राजधानी में शांतिपूर्ण रामनवमी संपन्न, देर रात तक सुरक्षा की कमान संभालते दिखे DC-SSP
Also Read : रांची के दो लड़के बह गए हिमाचल की नदी में, मौ’त
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 07 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : ‘स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य’ थीम पर मनाया जायेगा विश्व स्वास्थ्य दिवस
Also Read : रामनवमी में रांची DC और SSP ने खुद की पूरे शोभायात्रा की मॉनिटरिंग