रांची: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के नये टीम में भाजयुमो राँची महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा को किसान मोर्चा रांची महानगर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया. जिला अध्यक्ष बनने के बाद राकेश शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को सम्मान मिला ये मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है. मैं संगठन को और भी विस्तार व मजबूत करने में अपना शतप्रतिशत योगदान दूँगा. अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देने वालो में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, विधायक नवीन जयसवाल, विधायक सी पी सिंह, कांके विधायक समरी लाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, महानगर जिलाध्यक्ष वरुण साहू, महामंत्री बलराम सिंह, भाजपा नेता विनय राज, उपाध्यक्ष बबलू सिंह, रामलगन राम सहित कई नेतागण थे.

Share.
Exit mobile version