रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ माजी के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल रांची स्थित संत जेवियर कॉलेज के प्राचार्य से मिला। महुआ माजी ने संत जेवियर कॉलेज के प्राचार्य से शैक्षणिक भ्रमण पर गंगटोक गए बच्चों की जो बस रानी पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हुई है उस पर चर्चा कर बच्चों का हाल-चाल लिया साथ ही यह विश्वास दिलाया की बच्चों के इलाज और वहां से बच्चों को लेकर आने में या किसी भी तरह की परेशानी होगी तो हमारे झारखंड सरकार और मेरे तरफ से जो भी बन पड़ेगा वह हम लोग 24 घंटा करने को तैयार है।
इस दुर्घटनाग्रस्त विषय को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बहुत ही तत्पर है और जल्द से जल्द सभी तक प्रशासनिक सहयोग पहुंचे उस पर कार्य कर रहे हैं। संत जेवियर कॉलेज के प्राचार्य ने महुआ माजी का आभार जताते हुए कहा कि झारखंड सरकार पूरी तरह हम लोगों का साथ दे रही है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के राज्यसभा सांसद महुआ माजी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल के रूप में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता नंद किशोर सिंह चंदेल, मंटू पांडे, झारखंड मुक्ति मोर्चा की रांची महानगर पूर्व महिला अध्यक्ष संध्या गुड़िया, रुना शुक्ला, नीतू लिंडा, वसीम रावया खान, शंकर लिंडा, राजकुमार शाह, बाप्पी सहिस, आदि लोग उपस्थित थे।