रांची : 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, भारतीय सूचना क्रांति के जनक, पंचायतीराज सशक्तिकरण के सूत्रधार  और शांति व सद्भाव के पुरोधा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी का बलिदान दिवस मनाया गया. इस दौरान कांग्रेस के वरीय नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय गोड्डा में श्रद्धांजलि  दी. सभी ने एक स्वर में कहा कि भारत को सुदृढ़ और सशक्त राष्ट्र बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. इस दौरान झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ग़ुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी की सचिव सह महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह, जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, पूर्व विधायक राजेश रंजन, श्यामल सिंह, सोशल मीडिया चेयरमैन गजेन्द्र सिंह, अनुकूल मिश्रा, अशोक वर्मा, बिंदु मंडल समेत कई कांग्रेसजन उपस्थित थे. वहीं रांची स्थित कांग्रेस भवन में भी बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह के भाषण के बीच कुर्सियां छोड़ निकल गये लोग

Share.
Exit mobile version