JoharLive Team

रांची । रांची स्थित राजभवन का उद्यान आम जनता के लिए 2 फरवरी से खोला जाएगा। आम जनता 16 फरवरी तक सुबह 10 बजे से शाम 3:30 बजे तक लोग भ्रमण कर सकेंगे।
राजभवन से जानकारी मिली है कि शुक्रवार और शनिवार को केवल स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। अन्य पांचों दिन आम लोग राजभवन के उद्यान का घूम सकेंगे। राजभवन में प्रवेश निशुल्क रहेगा। राजभवन में प्रवेश गेट नंबर 2 से होगा और निकासी भी वहीं से होगी। राजभवन में विश्वभर के 55 प्रकार के सुगंधित एवं आकर्षक फूल लोगों का आकर्षण का केंद्र होंंगेे। इसमें सब प्रकार के अलग-अलग वैरायटी के गुलाब फूल शामिल है। साथी संगीत की मधुर धुन पर ताल मिलाते 9 म्यूजिकल फव्वारे भी आकर्षित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि झारखंड राज्य के चौथे राज्यपाल वेद मारवाह ने 2004 में राजभवन के द्वार सर्वप्रथम स्कूली बच्चों के लिए खोला था। इसके बाद 2005 में पांचवे राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी ने आम लोगों के लिए राजभवन का द्वार खोला था।

Share.
Exit mobile version