रांची : झारखंड के कई हिस्साें में साेमवार काे भी बादल छाने के साथ बारिश हुई। राजधानी में सोमवार दाेपहर बाद बादल छाए रहे। थोड़ी देर के लिए धूप निकली, लेकिन कुछ देर बाद ही बादल छा गए और धुंध जैसी स्थिति बनी रही। माैसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षाेभ का असर है। हवा की दिशा बदल गई है। राजस्थान में इंडयूस साइक्लाेनिक सकुर्लेशन की वजह से झारखंड में बारिश हाे रही है। अगले दाे दिनाें तक रांची समेत कई जगहाें पर बारिश हाेगी। इस दाैरान ओला वृष्टि और वज्रपात के आसार हैं।

शहरों का तापमान : रांची का अधिकतम तापमान 26.4 व न्यूनतम 12.5 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 28.8 व न्यूनतम 13.2 डिग्री, डालटनगंज का अधिकतम 21.2 डिग्री व न्यूनतम 12.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

Share.
Exit mobile version