गढ़वा : उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बुधवार की देर रात मंडल कारा के सभी वार्डों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। डीसी-एसपी भी कैदी की सेल का निरीक्षण किया। हालांकि छापेमारी के दौरान मंडल कारा से किसी प्रकार का कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया।

एसपी ने बताया कि छापेमारी अभियान वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चलाया गया था। इस दौरान मंडल कारा के सभी वार्ड की सघन तलाशी ली गई। औचक छापेमारी के लिए उपायुक्त के द्वारा अलग-अलग दल गठित की गई। छापेमारी के लिए दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम, अंचल अधिकारी कुमार मयंक भूषण, कार्यपालक दंडाधिकारी अरुणा, कार्यपालक दंडाधिकारी निकिता वाला, प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर और प्रखंड विकास पदाधिकारी फणीश्वर रजवार अलग-अलग सेल में पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बल के साथ छापेमारी की।

Share.
Exit mobile version