Patna : बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़े-बड़े नेताओं का दौरा शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, PM मोदी के साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 7 अप्रैल को बिहार दौरे पर आने वाले है। माना जा रहा है पटना में होने वाले ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में वह शिरकत करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, इस सम्मेलन के बाद राहुल गांधी कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की ‘नौकरी दो पदयात्रा’ में भी शामिल हो सकते हैं। अमित शाह 29 मार्च को आने वाले हैं तो PM मोदी 24 अप्रैल को बिहार दौरे पर आ सकते हैं।
यह जानकारी सदाकत आश्रम में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी कृष्ण मेमोरियल हॉल में नमक सत्याग्रह आंदोलन को याद करेंगे। उन्होंने कहा कि हर घर कांग्रेस का झंडा लगाया जाएगा। इसके लिए लोगों से आग्रह करेंगे कि अपनी गाड़ी और घरों में कांग्रेस का झंडा लगाएं। वही कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि वक्फ आंदोलन को कांग्रेस का भरपूर समर्थन है।
जानकारी के मुताबिक सम्मेलन में भाग लेने के बाद राहुल गांधी पटना में प्रेस को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में उन्होंने बिहार के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की थी। बिहार कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बताया गया था कि राज्य में जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में सार्थक मीटिंग हुई। राहुल गांधी का नये साल में यह तीसरा बिहार दौरा होगा। इससे पहले वे 18 जनवरी और 5 फरवरी को बिहार आए थे।
Also Read : अनिल टाइगर की ह’त्या का राज खोलेगा संतु, रांची पुलिस कर रही है पूछताछ
Also Read : प्रमोशन के दौरान धमकियों पर आया सलमान का जवाब, कहा: ‘जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है’…