रांची : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को एक बार फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस लेकर रघुवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे फिर से जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं अपनी कृतज्ञता प्रकट करता हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि मुझे जो दायित्व दिया गया है, उसपर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। पार्टी की विचारधारा के अनुरूप जनकल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य करता रहूंगा। नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर रघुवर दास ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को रिपोर्ट सौंप दी गई है। अब केंद्रीय नेतृत्व जिसे चाहेगी उसे ही बनाएगी। वह निश्चित तौर पर झारखंड के लिए अच्छा होगा।

जेपी नड्डा ने की नए टीम की घोषणा

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार (29 जुलाई) को नए टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया। वहीं रांची की मेयर रहीं आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। नड्डा की नई टीम में नए और पुराने चेहरों का समन्वय बैठाया गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Share.
Exit mobile version