Joharlive Team

  • दिन-रात सेवा का प्रण ले रात को ही लोगों से मिलने निकले रघुवर दास
  • जमशेदपुर के केबल टाउन में रात 9 बजे सड़क पर पैदल नज़र आए मुख्यमंत्री।

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिन-रात राज्य की सेवा करने का प्रण लिया है। इसको चरितार्थ करने के लिए वह मंगलवार की रात 9:00 बजे जमशेदपुर के केबल टाउन में सड़कों पर नजर आए। रघुवर दास ने कई किलोमीटर की दूरी पैदल तय की। वे केबल टाउन के लगभग सभी लोगों से मुलाकात करते हुए आगे बढ़े। घर के बाहर लोग अपने मुख्यमंत्री को देखने के लिए आए। लोगों ने उनसे हाथ मिलाया और उन्हें चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी।


रघुवर दास ने उनसे वादा किया कि यूं ही वे दिन रात राज्य की सेवा में लगे रहेंगे। वह झारखंड के विकास को रुकने नहीं देंगे, झारखंड को झुकने नहीं देंगे। रघुवर दास ने इसकी जानकारी अपने फेसबुक वॉल पर भी दी, जहां उन्होंने लोगों के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा की।

प्रधानमंत्री को विदा करने के बाद लोगों से मिलने पहुंचे थे मुख्यमंत्री –
मंगलवार की दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा मे रघुवर भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री के विदा होने के बाद रघुवर लोगों से मिलने के लिए खुद उनके घर पहुंचे थे। जमशेदपुर के लोगों को रघुवर का यह बर्ताव बेहद पसंद आया। रघुवर लगभग 1 घंटे तक केबल टाउन के लोगों के बीच रहे।

जमशेदपुर पूर्वी से कभी चुनाव नहीं हारे है रघुवर –
बताते चलें कि जमशेदपुर पूर्वी रघुवर दास की पारंपरिक सीट रही है। यहां से रघुवर कभी चुनाव नहीं हारे हैं और जमशेदपुर पूर्वी रघुवर दास का गढ़ माना जाता है। इस बार कांग्रेस की ओर से गौरव बल्लभ और निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय ने रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी से पर्चा भरा है।

Share.
Exit mobile version