JoarLive Team

पलामू- खुशबू जिसके जन्म के साथ ही घर में खुशियां महक उठी थी। माता-पिता,दादा-दादी ,नाना-नानी सारे रिश्ते-नाते चहक उठे थे। बड़े ही लाड़-प्यार,नाजो-नखरे के साथ 22 वर्षो तक पिता के घर में पली-बढ़ी थी। काफी हसरतों के साथ पिता ने अपनी लाडली लिए राजकुमार खोजा था। शादी के वक्त जिसे देवता समझा गया वह सात जन्मों तक साथ निभाने के वादे को सौ दिन भी ठीक से नहीं निभा सका।गला दबाकर पत्नी की हत्या के बाद अब फरार है।

यह कहानी है पलामू के हुसैनाबाद थानाक्षेत्र के मलवरिया गांव की । जंहा इसी वर्ष 12 मई को सुरेंद्र सिंह के बेटे विकास कुमार सिंह के साथ ब्याह कर खुशबू आई थी। शादी के ठीक सौवें दिन शुक्रवार की रात खुशबू को दहेज के लिए मार दिया गया। खुशबू पोलडीह के रहने वाले महेंद्र सिंह की बेटी थी। महेंद्र सिंह बेटी के मौत की सूचना शनिवार को सुबह मिला। उन्होंने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने की बात कही। कहा कि शादी के बाद से ही पैसे की डिमांड थी। खुशबू की हत्या का जिम्मेवार दामाद विकास उसके पिता,मां,चाचा,चाची,बहन सहित पूरे परिवार को बताया और हुसैनाबाद थाना में एफआईआर कराया।थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रास बिहारी लाल ने कहा कि खुशबू की हत्या में शामिल बख्से नहीं जाएंगे। सभी की गिरफ्तारी होगी।

Share.
Exit mobile version