Joharlive Team

रांची। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रांची पहुंच गए हैं। वे शनिवार शाम पांच बजे विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचे। यहां राज्‍यपाल द्राैपदी मूर्मू और मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने उनकी गर्मजोशी से आगवानी की। रिसेप्‍शन के बाद राष्‍ट्रपति राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं। राष्ट्रपति सड़क मार्ग से राजभवन पहुंचे। एयरपोर्ट से बिरसा चौक और राजभवन के बीच सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया गया है। कई जगहों पर जगह पर बैरिकेडिंग की गई है।

राष्‍ट्रपति झारखंड के तीन दिनों के दौरे पर आए हैं। इस तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचने के बाद वे एयरपोर्ट से राजभवन के लिए रवाना हो गए। यहां शाम छह बजे राष्‍ट्रपति झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व अन्य न्यायाधीशों के साथ हाई टी कार्यक्रम में मुखातिब होंगे। रात में डिनर के बाद राष्‍ट्रपति राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

Share.
Exit mobile version