रांची : 28 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची आएंगी. वे सेंट्रल यूनिवर्सिटी (CUJ) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. यह समारोह चेरी मनातू स्थित सीयूजे के नए परिसर में होगा. राष्ट्रपति के रांची आगमन की जानकारी राज्य सरकार को दे दी गयी है. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राज्य सरकार और विवि प्रशासन द्वारा तैयारी शुरु कर दी गई है.
बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह तीसरा झारखंड दौरा होगा. इससे पूर्व में वर्ष 2022 में रांची व बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गई थी. इसके बाद वर्ष 2023 में झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन के उद्घाटन तथा ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में आई भाग लेने आयी थी.
इसे भी पढ़ें: जेएससीए स्टेडियम में भारत-इंगलैंड टेस्ट मैच से पूर्व मिली धमकी, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने उकसाया माओवादियों को
![](https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2023/10/BIO-Me.jpg)