रांची: राजधानी रांची में 19 और 20 अप्रैल 2025 को भारतीय वायु सेना (IAF) का एयर शो होने जा रहा है। यह शो खोजा टोली आर्मी मैदान, नामकुम में होगा जिसको लेकर अब जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्था सुनिश्चित और निर्धारित रूप से पूरी की जाए।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची सुमित कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक शहर रांची राजकुमार मेहता ने कई दिशा-निर्देश दिए। पुलिस की भूमिका होगी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना, यातायात को सुचारु रूप से चलाना और कानून और व्यवस्था का पालन कराना।
कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे, जिनमें माननीय रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार संजय सेठ, एयर चीफ मार्शल वायु सेना, विधायक, झारखण्ड सरकार के वरीय अधिकारी, वरीय पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आगंतुक एवं दर्शक अपने साथ खाद्य पदार्थ लेकर नहीं आएं, क्योंकि एयर शो के दौरान पंछी आकर्षित न हों, इससे एयर शो में खलल पड़ सकता है। सभी पदाधिकारी तय समय पर अपनी ड्यूटी में लग जाएंगे।
बैठक में उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, उर्वशी पांडेय एवं सम्बंधित जिला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
Also read: गवर्नर को DC ने दिया एयर शो का निमंत्रण
Also read:सिंगापुर में हुए साइबर ठगी के तार जुड़े बिहार से, CBI शुरू करेगी जांच…
Also read:रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को पद से हटाया, काम करने के तरीके से थे असंतुष्ट…
Also read:इंडियाज गॉट लेटेंट के विवाद में फंसने के बाद अपूर्वा मुखीजा ने लिया ये बड़ा फैसला…
Also read:चक्रधरपुर में नदी के पास मिला डेढ़ साल के बच्चे का श’व, जांच में जुटी पुलिस…