Ranchi : रांची के दो मशहूर रूफटॉप बार एंड रेस्टूरेंट प्राणा और ग्रीका बंद नहीं होंगे। झारखंड हाइकोर्ट ने रांची नगर निगम द्वारा बंद करने के आदेश पर रोक लगा दी है। हाइकोर्ट के इस फैसले से कांके रोड स्थित ग्रेका किचन और हरमू रोड स्थित प्राणा रूफटॉप बार एंड रेस्टूरेंट के संचालकों ने राहत की सांस ली है। मालूम हो कि गुजरे कुछ रोज पहले रांची नगर निगम ने शहर के तमाम वैसे रूफटॉप बार एंड रेस्टूरेंट को बंद करने का आदेश दिया था, जो नियमों को ताख पर रख कर रूफटॉप का संचालन कर रहे थे। प्राणा और ग्रेका किचन का नाम भी लिस्ट में शामिल था। दोनों प्रतिष्ठानों के संचालकों ने RMC यानी रांची नगर निगम के फैसले के खिलाफ हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। प्रार्थियों के वकील ने कोर्ट को बताया कि दोनों बार एंड रेस्टूरेंट जिस बिल्डिंग में चल रहे हैं, उस बिल्डिंग का नक्शा RMC से पास किया हुआ है। साथ ही अग्निशमन विभाग से फायर सुरक्षा को लेकर NOC तक लिया हुआ है। वहीं, रूफटॉप पर कुर्सी और टेबल के अलावा सारा स्ट्रक्चर अस्थाई है।
Also Read : साइबर ठगी के शिकार एक किसान ने उठा लिया खौफनाक कदम
Also Read : JCECEB डिप्लोमा कोर्स के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Also Read : इस AI प्लेटफॉर्म के लिए जियो, एएमडी, सिस्को और नोकिया ने मिलाया हाथ
Also Read : एम पासपोर्ट ऐप का नया वर्जन इस दिन होगा लॉन्च, जानें इसका मकसद
Also Read : धनंजय मुंडे ने मंत्रिपद से दिया इस्तीफा, कहा- आरोपियों को मिले कड़ी सजा
Also Read : राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ATS की टीम ने पकड़ा आतंकवादी अब्दुल रहमान को
Also Read : लट्ठमार होली में भटक गए रास्ता तो भी No Tension, प्रशासन ने किया तगड़ा जुगाड़
Also Read : बिहार बजट 2025-26 : शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के लिए ऐतिहासिक ऐलान
Also Read : मार्क जुकरबर्ग ने की अपनी पुरानी हुडी की नीलामी, कीमत जान हो जायेंगे हैरान…