रांची : मिस और मिसेज सावन क्वीन ऑफ रांची 2023 का पोस्टर लॉन्च किया गया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महिलाओं को अपने दो फोटोग्राफ भेजने होंगे। उसके बाद फेसबुक पेज के लाइक से प्वाइंट लाना होगा। साथ ही ग्रैंड फिनाले में जज राउंड के दौरान अतिरिक्त प्वाइंट भी लाना पड़ेगा। इसमें सबसे अधिक प्वाइंट लाने वाली प्रतिभागी को मिस और मिसेज सावन क्वीन का खिताब दिया जायेगा।

कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले 10 सितम्बर 2023 को शगुन बैंक्वेट चिरौंदी में किया जाएगा यह जानकारी कार्यक्रम संचालक मौमिता बनर्जी ने दिया। मौके पर ऑर्गनाइजर टीम में अभिषेक प्रधान, मौमिता बनर्जी, नीरू घोष, आस्था किरण, रंजीत रंजन, नीतू वर्मा, नीरज कुमार, उपस्थित रहे।

Share.
Exit mobile version