Joharlive Team

रांची। झारखंड से अफीम के बड़े खेप को पंजाब में खपाने की योजना को आरपीएफ ने विफल कर दिया है। पुलिस ने राजधानी ट्रेन से दो अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह उपलब्धि रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता को मिली गुप्त के आधार पर मिली है। गिरफ्तार आरोपियों में अजरुद्दीन मोमिन और समीउल इस्लाम शामिल है। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित कालिया चक के रहने वाले है।पूछताछ में बताया कि पुलिस द्वारा जप्त अफीम को पंजाब के करनाल में खपाना था। मार्केट मूल्य इसकी करीब 11 लाख रुपया है। झारखंड से पंजाब पहुंचाने के बाद दूसरे लोग इसको मार्केट में सप्लाई करते है। हालांकि, उनके बारे में गिरफ्तार आरोपियों को कोई जानकारी नही है। इधर, गिरफ्तार आरोपियों के मामले में आरपीएफ थाना में प्राथमिकी नामजद दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को रांची पुलिस में जेल भेज दिया है।

पूर्व में भी कई बार ले चुका है अफीम का खेप
गिरफ्तार आरोपी अजरुद्दीन ने पुलिस को बताया है कि पूर्व में कई बार अफीम के खेप को झारखंड से ले जा चुका है। रांची में रहने वाले एहसानुल उन्हें अफीम उपलब्ध कराते है। इसके बाद एहसानुल फ़ोन पर संपर्क कर जानकारी देते है। इसके बाद गिरफ्तार मालदा निवासी दोनों आरोपी रांची से अफीम के खेप को पंजाब तक पहुंचाते हैं।

कैसे मिली पुलिस को सफलता
एसएसपी अनीश गुप्ता को गुरुवार गुप्त सूचना मिली कि राजधानी ट्रेन के एसी बोगी में दो तस्कर अफीम लेकर रांची से रवाना होने वाले है। एसएसपी ने मामले की जानकारी आरपीएफ को दी। सूचना पर सत्यापन करते हुए आरपीएफ पुलिस की टीम ने ट्रेन में चैकिंग शुरू की। जिसके बाद बी 2 बोगी से पुलिस को दोनों तस्कर अफीम के साथ रंगेहांथ पकड़े गए। इसके बाद उनके पास से 6 किलो अफीम बरामद हुआ है।

Share.
Exit mobile version