Vatican City : पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। वेटिकन ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह सेंट पीटर बेसिलिका में स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालु शनिवार को होने वाले अंतिम संस्कार से पहले उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।
वेटिकन न्यूज और एनबीसी न्यूज के अनुसार, होली सी प्रेस कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 10 बजे सेंट पीटर स्क्वायर में होगा। यह रस्में कार्डिनल कॉलेज के डीन कार्डिनल जियोवानी बैटिस्टा रे की निगरानी में शुरू होंगी। इस दौरान दुनिया भर के पैट्रिआर्क, कार्डिनल, आर्कबिशप, बिशप और पुजारी उपस्थित रहेंगे। अंतिम संस्कार के दौरान पोप की आत्मा की शांति के लिए शोक और प्रार्थना का आरंभ होगा।
इसके बाद पोप के पार्थिव शरीर को सेंट पीटर बेसिलिका और फिर सेंट मैरी मेजर बेसिलिका में समाधि स्थल पर ले जाया जाएगा। पवित्र रोमन चर्च के कैमरलेंगो कार्डिनल केविन फैरेल 23 अप्रैल को प्रार्थना अनुष्ठान की अध्यक्षता करेंगे।
पोप फ्रांसिस के निधन के बाद अमेरिकी कार्डिनल केविन फैरेल वेटिकन के कार्यवाहक प्रमुख बने हैं। फैरेल को वेटिकन के सुप्रीम कोर्ट का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था और उन्हें पोप का मजबूत उत्तराधिकारी माना जाता है।
Also Read : ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ने बेटी आराध्या के लिए दुबई में खरीदी शानदार प्रॉपर्टी
Also Read : IAF के लड़ाकू विमानों ने पटना के आसमान में दिखाये हैरतअंगेज करतब
Also Read : Gold ने बना डाला नया रिकॉर्ड, रेट एक लाख पार
Also Read : टेरर फंडिंग मामला: HC ने महेश अग्रवाल की याचिका को किया खारिज
Also Read : झारखंड के इन सरकारी कर्मियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Also Read : डॉ राजकुमार ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, बोले- गलत इल्जाम लगा पद से हटाया