गिरिडीह : मध्य प्रदेश के सीधी में आदिवासी दशमत पर बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला के पेशाब करने कर राजनीति गरमा गई है। अब झारखंड में भी बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। झामुमो जिला युवा समिति द्वारा बीते दिन मध्यप्रदेश में हुई आदिवासी दशमत के साथ अमानवीय घटना को लेकर एक आक्रोश प्रदर्शन शहर के टावर चौक पर किया गया। जिसकी अध्यक्षता झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप मंडल एवं संचालन युवा मोर्चा के जिला सचिव कौलेश्वर सोरेन ने की।

इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष सह जिला बीससूत्री के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह मौजूद रहे। सबसे पहले झामुमो के साथी जिला कार्यालय पहुंचे। वहां से जुलूस की शक्ल में भाजपा मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए टावर चौक पहुंच कर भाजपा का पुतला दहन किया।

आदिवासी विरोधी है बीजेपी

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की यही चाल-चरित्र है। भाजपा का आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी, अल्पसंख्यक विरोधी तो कभी महिला विरोधी चरित्र समय-समय पर उजागर होता रहता है।

नौटंकी कर रहे हैं शिवराज सिंह

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा वहां नौटंकी करने से आदिवासी समाज की इज्जत नहीं आ जायेगी। इन पिछड़े लोगों को दिल से आत्मसात करना होगा, तभी हम आदिवासी और दलित के दिल में जगह बना पाएंगे।

आदिवासी समाज के सम्मान को किया कलंकित

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप मंडल ने कहा कि भाजपा शुरू से ही आदिवासी-दलित विरोधी कार्याे में रही है। इनके इस कुकर्मों से समस्त आदिवासी समाज के सम्मान को कलंकित किया है। आदिवासी समाज इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

उन्होंने बताया कि जिस तरह से भाजपा के एक नेता ने आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब किया यह अमानवीय अपराध है। इंसानियत शर्मशार हुई है। इससे भाजपा का आदिवासी दलितों के प्रति नफरत और घिनौना चरित्र उजागर हुआ है। राष्ट्रपति बना देने से एवं आदिवासी को प्रदेश अध्यक्ष बना देना सिर्फ़ आदिवासियों के लिए आईवाश है। इनके असली चेहरा आदिवासियों की प्रति हमेशा नफरत रहा है। इस चीज को आदिवासियों को समझना और उन्हें सबक सिखाने की आवश्यकता है।

Share.
Exit mobile version