पटना : बिहार विधानसभा मार्च पर निकले बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिस ने गुरुवार को लाठीचार्ज किया। इस दौरान पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया है। भीड़ में बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा भी खड़े आए नजर आए। बताया जा रहा है कि बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के ऊपर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।

तानाशाह हो गई है नीतीश सरकार

मौके पर बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि यह अंधी और बहरी सरकार है। यह गूंगी सरकार है मैं एक सांसद हूं उसके बावजूद मेरे ऊपर लाठियां बरसाई गई है। मैंने पुलिस वाले को यह भी बताया कि मैं सांसद हूं उसके बावजूद मेरे ऊपर लाठियां बरसाई गई है। यह सरकार तानाशाह हो गई है। इस भीड़ में हमारे कई और नेता भी हैं जिनके ऊपर लाठीचार्ज किया गया है।

लाठीचार्ज पर क्या बोले विजय सिन्हा?

इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हमें खदेड़ा जा रहा है। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। कार्यकर्ताओं के सिर फट गए। डाकबंगला चौराहे पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के कोशिश की। कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की। आंसू गैस के गोले छोड़े। फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

Share.
Exit mobile version