रांची। धुर्वा थाना क्षेत्र में बीते देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना रिंग रोड के पास टुकटुक होटल के समीप की है। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को मामले की जानकारी हुई है। पुलिस की जांच में युवक की पहचान पवन तिर्की उर्फ मकरु उम्र 22 वर्ष, पिता मंगल तिर्की पता-नचियातु, डुंगडुंग टोली,थाना नगड़ी के रूप में हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी हुई है। हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे क्या वजह है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

मुर्गा बेचने का काम करता था मृतक पवन
जानकारी के अनुसार युवक मुर्गा बेचने का काम करता था। पवन तिर्की को गोली किसने मारी और क्यों मारी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। युवक का शव रिंग रोड स्थित टुकटुक होटल के समीप  से बरामद किया गया है। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने पवन का मोबाइल जब्त कर लिया है। इससे पहले भी धुर्वा इलाके में दो हत्याएं हो चुकी है। इसके अलावा अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं हो रही है। धुर्वा में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। इस वजह  से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

Share.
Exit mobile version