जमशेदपुर: जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की हत्या के बाद करणी सेना के वरिष्ठ नेता हरि सिंह राजपूत ने पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। विनय सिंह की रविवार रात एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हरि सिंह राजपूत ने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि अगर पुलिस प्रशासन 48 घंटे के अंदर हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो करणी सेना के लोग घर में घुसकर हत्यारों का मुंह तोड़ जवाब देंगे। उन्होंने सभी क्षत्रिय जवानों से जमशेदपुर पहुंचने का आह्वान किया है और कहा कि विनय सिंह को धोखे से मारा गया है।
करणी सेना के नेता विनय सिंह की हत्या के बाद से ही शहर में तनाव है और करणी सेना के समर्थक हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने डिमना चौक और एनएच-33 जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था और हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी।
Also read: जमशेदपुर में करणी सेना के विनय सिंह की गो’ली मार कर ह’त्या…
Also read: लोको पायलट्स को मिलेगी यह सुविधा…
Also read: अस्पताल में इलाज कराने आये बुजुर्ग का पैर पकड़कर घसीटा, फिर…
Also read: जमशेदपुर में विकास सिंह पर अंधाधुंध फा’यरिंग, जांच में जुटी पुलिस..