Ranchi : कालू लामा गैंग के तीन गुर्गे को रांची की बरियातु पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम अंकित कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह और अंकुश कुमार सिंह बताये गये। इनके पास से दो पिस्टल, पांच जिंदा गोलियां और 50 हजार रुपये कैश जब्त किये गये हैं। मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर इन तीनों को अरेस्ट किया गया है। ये लोग इलाके में दहशत फैलाने के मकसद से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। ऐन वक्त पर पुलिस पहुंची और वारदात को अंजाम देने से पहले तीनों को हथियार के साथ दबोच लिया। इस बात का खुलासा आज रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने मीडिया के सामने किया। सदर DSP संजीव कुमार बेसरा की देखरेख में बरियातु थानेदार मनोज कुमार, एसआई पुजा विभुती उरांव, एएसआई मुकेश कुमार साह और सिपाही अजीत कुमार सिंह की टीम ने यह कामयाबी हासिल की है। सुनें क्या बोले सिटी एसपी राजकुमार मेहता…
कालू लामा गैंग के गुर्गों के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, सिटी SP राजकुमार मेहता बोले… देखिये क्या pic.twitter.com/MuacEYrmRC
— Johar Live (@joharliveonweb) March 7, 2025
Also Read : बैंक ऑफ बड़ौदा में 4000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू, जल्द कर लें आवेदन
Also Read : सिर्फ 2 रुपये खर्च करें और पाए अनलिमिटेड कॉलिंग एंड डाटा, कमाल का है ये प्लान…
Also Read : स्कूली स्टूडेंट्स को नशीली दवाइयां बेचने वाले दो गिरफ्तार, DSP क्या बता गये… देखिये