रांची: रांची के पंडरा बाजार समिति में काम करने वाले मोटिया मजदूर संजय यादव की अज्ञात अपराधियों के द्वारा गला रेत कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को 11:30 बजे संजय को किसी व्यक्ति के द्वारा फोन आया जिसके बाद वह बाजार समिति में ही टहलते हुए अपने घर की तरफ जाने लगा। इसी बीच कुछ अज्ञात अपराधियों ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। इधर सुबह मजदूर का शव मिलने के बाद मजदूरों ने हंगामा शुरू कर दी। लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मजदूरों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। हालांकि पुलिस ने जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

गुरुवार खून से लथपथ हालत में मजदूर संजय यादव का शव बरामद की। शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। फिलहाल पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है। पंडरा थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया मामले में हत्या का केस दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द हत्यारे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Share.
Exit mobile version