गिरिडीह। बगोदर थाना क्षेत्र के अटका के लच्छीबागी गांव में गुरुवार को अर्जुन महथा के हार्डवेयर दुकान के बाहर अज्ञात बंदूकधारियों ने एक राउंड फायरिंग कर दहशत पैदा करने का प्रयास किया।

स्थानीय ग्रामीणों का संदेह बगोदर के प्रतिबंधित संगठन एनएसपीएन पर जा रहा है। क्योंकि, इलाके में लेवी वसूलने का काम एनएसपीएम संगठन ही करता है। फायरिंग की घटना को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस और एसडीपीओ नौशाद आलम ने घटनास्थल पहुंच कर जांच की। घबगोदर के विधायक विनोद सिंह भी घटनास्थल पहुंचे।

Share.
Exit mobile version