Joharlive Team

खूंटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड के खूंटी जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर हूं, इसलिए सबसे पहले उन्हें नमन करता हूं। इसके बाद उन्होंने परमवीर अल्बर्ट एक्का को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया।
पीएम ने कांग्रेस और झामुमो को स्वार्थी और झारखंड के खनिजों का लुटेरा बताते हुए कहा कि कांग्रेस राम मंदिर और आर्टिकल 370 के मसले पर बेनकाब हो गई है। कांग्रेस और उनके मित्रों से सावधान रहें। उनका इतिहास, उनके कारनामे याद करें, उनकी नजर झारखंड की प्राकृतिक संपदा पर है। ये लोग सब कुछ लूट लेंगे। इसलिए ये डर और भ्रम का माहौल बना रहे हैं।
पीएम ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो वाले आपका भला नहीं चाहते। मुझे विश्वास है कि आप सभी कांग्रेस के झूठ की सारी बातें लोगों तक पहुंचाएं। आप मतदान के दिन भारी संख्या में मतदान कर इनके झूठ को बेनकाब कर दें। फिर एक बार कमल पर बटन दबाकर झारखंड के विकास के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा को मौका दें। आप सब यहां पहुंचे, आपका आशीर्वाद मिला, इसके लिए आभार। भारत माता की जय। भारत माता की जय के नारे लगवाए।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद यह बात स्पष्ट हो गयी है कि झारखंड के विकास के लिए भाजपा की वापसी जरूरी है और यहां कि जनता सहजता से यह बात कह भी रही है कि प्रदेश के विकास के लिए झारखंड पुकारा, भाजपा दोबारा।
राम जन्मभूमि मामले को कांग्रेस ने लटकाए रखा, वो भी शांतिपूर्ण ढंग से हल हो गया। जब भगवान राम अयोध्या से निकले थे तब राजकुमार थे, लेकिन जब वनवास से वापस आए तो मर्यादा पुरुषोत्तम राम बन गए। इसमें आदिवासियों ने अहम भूमिका निभाई।
इसी कड़ी में दूसरेे चरण के चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री मोदी आज यानी मंगलवार को झारखंड के खूंटी और जमशेदपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इन दोनों जगहों से पीएम मोदी बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे। दोनों ही जगहों पर प्रशासन ने सुरक्षा की चाक चैबंद व्यवस्था की है।
आने वाले पांच साल 19 साल के झारखंड के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण है। मौका मत गंवाइए, मैं हमेशा आपके लिए तैयार हूं। बस एक बार साथ दीजिए। हमने रिकॉर्ड बजट का प्रावधान किया। अब यहां से निकलने वाले खनिज का एक हिस्सा जनहित के लिए देना पड़ता है। 70 साल की कांग्रेस सरकारों ने इस तरह से विकास करने के बारे में नहीं सोचा, इसकी चिंता भाजपा सरकार ने की। यह हमारी आदिवासी हितों के प्रति प्रतिबद्धता है। जल, जंगल, जमीन पर हम कोई आंच नहीं आने देंगे।

Share.
Exit mobile version